नॉर्डपास ने 44 देशों में सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड्स की वार्षिक सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड '123456' है। इसके बाद, 'password', '12345678', '123456789', 'abcd1234', '12345', 'qwerty123', '1234567890', 'india123' और '1qaz@WSX' का स्थान है। टॉप 20 में 'qwerty1' और '1234567' भी शामिल हैं।