मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में दिवाली बोनस की परंपरा 1940 में ब्रिटिश शासन में शुरू हुई थी। बकौल रिपोर्ट्स, तब सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की थी जिसका विरोध हुआ तब कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु सरकार ने दिवाली बोनस का ऐलान किया। भारत सरकार ने 1965 में बोनस ऐक्ट पास कर इसे कानूनी मान्यता दी।