भारत में रविवार शाम को चांद का दीदार हुआ और इसके साथ ही देशभर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यूपी के लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इसकी जानकारी देते हुए ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने बताया कि लखनऊ ईदगाह में सोमवार सुबह 10 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।