भारत में हर चार में से तीसरी महिला आयरन की कमी से रही है जूझ: सरकार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में हर चार में से तीसरी महिला में आयरन की कमी है। बकौल डब्ल्यूएचओ, दुनियाभर में 15 से 49 वर्ष की उम्र की करीब 30% महिलाएं और 37% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। आयरन की कमी होने पर थकान, चक्कर आना और हाथ-पैर ठंडे रहने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।