मिज़ोरम में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स और मिज़ोरम पुलिस ने संयुक्त रूप से ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 57.9 किलोग्राम 'मेथामफेटामाइन' ज़ब्त की है। असम राइफल्स के मुताबिक, टीम ने अवैध खेप ले जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को रोका था जिसके बाद वह सामान छोड़कर फरार हो गए। 'मेथामफेटामाइन' की कीमत ₹173.73 करोड़ बताई जा रही है।