भारत मौसम विज्ञान विभाग में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (E/I/II/III), साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 134 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाकर 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए आयुसीमा 30-50 वर्ष तय की गई है और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट को ₹1.23 लाख/माह और साइंटिफिक व एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट को ₹29,200/माह तक सैलरी मिलेगी।