बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में उसके डिप्टी हाई कमीशन ने गुरुवार से टूरिस्ट सहित अधिकांश वीज़ा श्रेणियां निलंबित कर दीं। केवल बिज़नेस और रोज़गार वीज़ा जारी होंगे। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। इससे पूर्व भारत ने बांग्लादेश में अपने दो वीज़ा सेंटर बंद किए थे।