inshorts

भारतीयों को प्रभावित करने वाले H-1B वीज़ा की फीस बढ़ाने को लेकर ट्रंप प्रशासन ने क्या कहा?

अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक के मुताबिक, $100,000 (करीब ₹88 लाख) का एच-1बी वीज़ा शुल्क बड़ी टेक कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने से रोकेगा क्योंकि यह आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं। उन्होंने कहा, "हमारी नौकरियां छीनने के लिए...लोगों को लाना बंद करें।" इस फैसले से भारतीयों समेत लाखों विदेशी पेशेवरों (खासकर आईटी-टेक्नोलॉजी सेक्टर) पर असर पड़ सकता है।