भारत यात्रा से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि यूके भारतीयों के लिए वीज़ा नियमों में ढील नहीं देगा। कीर ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध बेहतर बनाने की अपार गुंजाइश मौजूद है। गौरतलब है, ब्रिटेन और भारत ने वर्षों की बातचीत के बाद इस साल जुलाई में एक ट्रेड डील की थी।