यूरोप में लंबे समय से रह रहे मुकुल नामक भारतीय ने भारतीयों की सेविंग्स करने की 4 वजहें बताई हैं जबकि यूरोपियन्स अपेक्षाकृत इसे लेकर कम तनाव में रहते हैं। इसमें 'इलाज का खर्च' (यूरोप में मेडिकल इमरजेंसी में चिंता नहीं करनी पड़ती), 'बच्चों की पढ़ाई पर भारी खर्च', 'रिटायरमेंट के लिए फंड जुटाना' और 'शादियों पर खर्च' शामिल हैं।