भारतीय CEO ने लिंक्डइन पर '#OpenToMarry' बैज शुरू करने की उठाई मांग, वायरल हुआ पोस्ट

मुंबई की एक कंपनी के सीईओ का लिंक्डइन पोस्ट 'मुझसे शादी करोगी?' वायरल हो रहा है जिसमें वह प्लैटफॉर्म पर '#OpenToMarry' बैज शुरू करने का सुझाव दे रहे हैं ताकि लोगों को नौकरी की तरह प्यार भी मिल सके। उन्होंने लिखा, "सब ट्राय किया...डेटिंग ऐप/मैट्रिमोनियल प्लैटफॉर्म्स/रिश्तेदारों-दोस्तों के ज़रिए मिलना...कुछ काम नहीं आया...लिंक्डइन पर नौकरी/क्लाइंट/इन्वेस्टर मिल सकते हैं तो...प्यार क्यों नहीं?"

Load More