भारत में आईफोन यूज़र्स अब ऐप्पल पे के ज़रिए इंटरनैशनल पेमेंट्स कर सकेंगे। इस नई सुविधा से यूज़र्स विदेशी वेबसाइट्स और मर्चेंट्स से खरीदारी करते समय सीधे अपने आईफोन से भुगतान कर पाएंगे। वहीं, इस पेमेंट सुविधा के आने से भारतीय दुकानदार अब विदेशी ग्राहकों से डिजिटल वॉलेट या टैप-टू-पे के ज़रिए पेमेंट स्वीकार कर सकेंगे।