भारतीय-अमेरिकी राजनेता क्षमा सावंत का दावा- भारत ने 3 बार वीज़ा आवेदन किया रिजेक्ट
भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता क्षमा सावंत ने दावा किया है कि भारत ने उनके वीज़ा आवेदन को 3 बार रिजेक्ट कर दिया। सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध करते हुए सावंत ने कहा, "मेरे पति को मेरी बीमार मां से मिलने के लिए इमरजेंसी वीज़ा दिया गया है लेकिन मुझे वीज़ा देने से इनकार कर दिया गया।"