अरबपति बिज़नेसमैन हर्ष गोयनका ने X पर दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती नौकरियों की सूची की शेयर की है। इसमें बिग डेटा स्पेशलिस्ट (110%), फिनटेक इंजीनियर्स (95%), एआई ऐंड मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट (85%) और सॉफ्टवेयर ऐंड ऐप्लीकेशन डेवलेपर्स (60%) की नौकरियों में तेज़ी दिखाई गई है। वहीं, सिक्योरिटी मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट की नौकरियों में 55% की तेज़ी दिखाई गई है।