भारतीय इंजीनियर ने MBA के लिए भारत लौटने का किया वादा, फिर भी US ने रिजेक्ट किया टूरिस्ट वीज़ा
एक 27-वर्षीय भारतीय इंजीनियर ने बताया है कि उनका अमेरिका का टूरिस्ट वीज़ा खारिज हो गया जबकि उन्होंने बताया था कि वह इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस से एमबीए करने के लिए भारत लौटेंगे। इंजीनियर ने कहा कि उनके पास 4.5 साल का अनुभव है और वह करियर ब्रेक पर हैं। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता और बहन को वीज़ा मिल गया।"