भारतीय विमानन कंपनियों ने सऊदी अरब के विभिन्न शहरों के लिए 17 अक्टूबर तक रद्द कीं उड़ानें
इंडिगो, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा एयर ने सऊदी अरब के रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। हूती हमलों के कारण बिगड़े सुरक्षा हालात की वजह से यह फैसला लिया गया है। प्रभावित यात्रियों को पूरा किराया वापस या तारीख बदलने का विकल्प दिया जा रहा है।