भारतीय एयरस्पेस में पाकिस्तानी विमानों की अभी नहीं होगी एंट्री, बढ़ाया गया प्रतिबंध

नागर विमानन व सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने घोषणा की है कि पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश करने से रोकने वाले नोटिस टू एयरमेन की अवधि आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। मंत्री ने कहा, "यह विस्तार निरंतर रणनीतिक विचारों को दर्शाता है और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है।"