inshorts

भारतीय ऑन्ट्रप्रेन्योर की ₹130 करोड़ की नेटवर्थ वाले कैब ड्राइवर से यूएस में हुई मुलाकात

'डील्स धमाका' के फाउंडर विनीत ने बताया है कि शिकागो (अमेरिका) में उनकी एक कैब ड्राइवर से मुलाकात हुई जिसकी नेटवर्थ ₹130 करोड़ है। भारतीय ऑन्ट्रप्रेन्योर विनीत ने ड्राइवर को लेकर कहा, "वह मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) की एक तेल कंपनी में बतौर सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव काम करता था…वह अपने काम से ऊब गया था इसलिए फिलहाल उबर चला रहा है।"