भारतीय कंपनी ऊर्जा भारत PTE लिमिटेड (UBPL) ने यूएई के अबु धाबी में ऑनशोर ब्लॉक 1 में लाइट क्रूड ऑयल की खोज की है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा, "ये सफलताएं हमारी टीमों के समर्पण और तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती हैं।"