भारतीय कंपनियों ने 2024-25 में क्यूआईपी के ज़रिए जुटाए रिकॉर्ड ₹1.33 लाख करोड़

प्राइम डेटाबेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने 2024-25 में क्यूआईपी के ज़रिए रिकॉर्ड ₹1.33 लाख करोड़ जुटाए हैं जो 2023-24 में जुटाए ₹71,306 करोड़ से 87% ज़्यादा है। बकौल रिपोर्ट, 31 मार्च 2025 तक 85 कंपनियों ने क्यूआईपी जारी कर पूंजी बाज़ार में प्रवेश किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में 64 कंपनियों ने ही ऐसा किया था।