भारतीय कंपनियों ने इस साल नवंबर तक क्यूआईपी के ज़रिए रिकॉर्ड ₹1.21 लाख करोड़ जुटाए

प्राइम डेटाबेस ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने इस वर्ष नवंबर तक क्यूआईपी के ज़रिए ₹1.21 लाख करोड़ जुटाए हैं। वहीं, यह पिछले कैलेंडर वर्ष में जुटाए गए ₹52,350 करोड़ की तुलना में 2 गुना से ज़्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवंबर तक 82 कंपनियों ने क्यूआईपी जारी करके पूंजी बाज़ार में प्रवेश किया है।