इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के 5 बल्लेबाज़ों को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी एक टेस्ट में बाएं हाथ के 5 बल्लेबाज़ खेल रहे हों। इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं।