भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX पर हुआ बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराए ₹380 करोड़
भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स पर साइबर अटैक हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकर्स ने कंपनी के एक अकाउंट से लगभग $44 मिलियन (करीब ₹380 करोड़) चुरा लिए हैं। मुंबई बेस्ड कंपनी के सह-संस्थापक नीरज खंडेलवाल ने कहा, "कॉइनडीसीएक्स इस नुकसान को वहन करेगी…ग्राहकों के फंड्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।" गौरतलब है, कंपनी के 1.9 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूज़र हैं।