भारतीय खिलाड़ी लालरेमरुआता की क्रिकेट मैच खेलने के दौरान अचानक हुई मौत
क्रिकेटर के. लालरेमरुआता का गुरुवार को मिज़ोरम के सिहमुई में मैच के दौरान 38-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लालरेमरुआता को सेकेंड-डिवीज़न स्क्रीनिंग टूर्नामेंट मैच में खेलने के दौरान स्ट्रोक आ गया था। गौरतलब है कि लालरेमरुआता ने रणजी ट्रॉफी में 2 बार और सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में 7 बार मिज़ोरम का प्रतिनिधित्व किया था।