भारतीय गेंदबाज़ हर्षित राणा के नाम आज कौन-कौनसे रिकॉर्ड दर्ज हुए?

हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू करते ही अपने तीसरे ओवर में 26-रन लुटा दिए और इस तरह वह वनडे डेब्यू में एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। हर्षित ने आज इंग्लैड के खिलाफ मैच में 3-विकेट लिए जिसके साथ ही वह डेब्यू मैच में तीनों फॉर्मेट में 3-3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए।