कौशिक राज नामक भारतीय छात्र को कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में पत्रकारिता में ग्रैजुएट डिग्री के लिए ₹89 लाख की स्कॉलरशिप मिली थी लेकिन उनका वीज़ा आखिरी स्टेज में रिजेक्ट कर दिया गया। राज को शक है कि सोशल मीडिया पर अपराधों और भारत में मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग शेयर करने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।