भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, हिरासत में लिए गए 9 क्रू मेंबर
भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास भारतीय सीमा में घुसी एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव को ज़ब्त किया है। साथ ही नाव पर मौजूद 9 क्रू मेंबर्स को हिरासत में लिया गया है। गुजरात डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार के मुताबिक, यह कार्रवाई बुधवार को अरब सागर में रात की पेट्रोलिंग के दौरान हुई।