ईरानी सांसद अमीर हयात मुकद्दम के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट में आवाजाही पर लागू पाबंदियों से भारतीय जहाज़ों को छूट दी है। उनके मुताबिक, भारत के अलावा चीन, इराक और कतर के जहाज़ों को भी छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इन देशों के जहाज़ बिना रोकटोक गुज़र सकते हैं और अमेरिकी सेना भी उन्हें नहीं रोकती।