भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से बाहर किए जाने के बाद KKR से जुड़े अभिषेक नायर

भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच के पद से हटाए जाने के बाद अभिषेक नायर एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के साथ जुड़ गए हैं। केकेआर ने X पर अभिषेक की तस्वीर शेयर कर लिखा, "घर वापसी पर आपका स्वागत है।" पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि उनकी किस पद पर वापसी हुई है।