भारतीय टीम में शामिल किन खिलाड़ियों को CT2025 में खेलने का अब तक नहीं मिला है मौका?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ियों को अबतक टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इनमें विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत, तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप ​सिंह और ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं जिन्हें अबतक मौका नहीं दिया गया है। गौरतलब है, पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।