भारतीय टीम में सिलेक्शन के लिए घरेलू टूर्नामेंट अहमियत रखते हैं: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'क्या वह युवा बल्लेबाज़ों को घरेलू क्रिकेट में अधिक खेलने की सलाह देंगे' सवाल पर कहा है, "टेस्ट व वनडे टीमों के लिए खिलाड़ियों को चुनने के मामले में घरेलू टूर्नामेंट अहम हैं।" उन्होंने कहा, "हमारा घरेलू क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी है...हम चाहते हैं जो खिलाड़ी उपलब्ध हैं वे घरेलू क्रिकेट खेलें।"