पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने 'टीओआई' से कहा है, "आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी हाई क्वॉलिटी का क्रिकेट खेलते हैं और पाकिस्तान पीएसएल खेलता है, आईपीएल-पीएसएल में ज़मीन-आसमान का अंतर है। दोनों टीमों के बीच अनुभव का फर्क है।" उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम मज़बूत है और पाकिस्तान के लिए उन्हें हराना बहुत मुश्किल होगा।"