inshorts

भारतीय नौसेना में ग्रुप सी के 327 पदों पर निकली भर्ती

भारतीय नौसेना ने 'ग्रुप सी' के 327 पदों पर भर्ती निकाली है और इन भर्तियों में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।