भारतीय पर्यटकों ने वियतनाम एयरपोर्ट को बनाया पिकनिक स्पॉट, गोयनका बोले- कब आएगा सिविक सेंस?
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने वियतनाम के एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर भारतीय पर्यटकों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम एयरपोर्ट को पिकनिक स्पॉट बनाकर खाने-पीने का सामान फैलाते हैं और कचरा छोड़ते हैं तो इससे हमारी छवि खराब हो सकती है। उन्होंने आगे कहा, "आखिर हम कब सिविक सेंस के साथ...यात्रा करना सीखेंगे?"