भारतीय फैन्स नहीं भूले पाक क्रिकेटर का 'फाइटर जेट' वाला इशारा, गरबा कर दिया तगड़ा जवाब

भारतीय फैन्स के गरबा डांस का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ के 'फाइटर जेट' वाले विवादित इशारे का मज़ाक उड़ाते दिख रहे हैं। गरबा डांस करते लड़कों ने भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के प्लेन वाले जेस्चर और पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद के सिर हिलाने वाले जेस्चर की नकल की।