भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से चटाई धूल, क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह
भारतीय मुक्केबाज़ जादूमणि सिंह ने रविवार को ग्लासगो में आयोजित CWG-2026 के पुरुष 55-किग्रा राउंड ऑफ 16 में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। 22-वर्षीय मणिपुरी मुक्केबाज़ अब पदक से एक जीत दूर हैं। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ 32 में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को भी 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से मात दी थी।