कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) से अमेरिका के लिए भगवा किस्म के अनार का पहला समुद्री शिपमेंट भेजा है जिसे केंद्र सरकार ने ‘ऐतिहासिक पहल’ बताया है। इस शिपमेंट में 14-टन अनार भेजे गए हैं। भगवा अनार अपने स्वाद, गहरे लाल रंग और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा के लिए जाने जाते हैं।