बेक्सली एडवाइज़र्स के उत्कर्ष सिन्हा ने कहा है कि 2025 में भारतीय शेयर बाज़ारों का रिटर्न डबल डिजिट में रह सकता है। उन्होंने कहा, "अमेरिका और यूरोप में बढ़ रही दिक्कत के बीच भारत ग्लोबल इनवेस्टर्स की पसंद हो सकता है। इंडिया में दूसरे इलाकों के मुकाबले ज़्यादा स्टेबिलिटी है और सरकार का फोकस 'ईज़ ऑफ डूइंग' बिजनेस पर है।"