भारतीय मूल के 44 लोग रूसी सेना में कर रहे हैं काम, MEA ने रिहा करने का किया आग्रह

विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारतीय मूल के 44 लोग रूसी सेना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत रूसी अधिकारियों के संपर्क में है और उनसे भारतीयों को जल्द रिहा करने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, रूस ने कई लोगों को गुमराह करके उन्हें यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए रूसी सेना में शामिल किया है।