inshorts

भारतीय मूल के अनिल ने अंतरिक्ष में मनाया थैंक्सगिविंग, ISS पर उगाई गईं खाने की चीज़ें कीं शेयर

भारतीय मूल के NASA अंतरिक्षयात्री अनिल मेनन ने ISS पर थैंक्सगिविंग मनाने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अंतरिक्ष में 2 महीने में उगाए गए वसाबी लेट्यूस, टॉर्टिला चिप्स, साल्सा और पृथ्वी से लाई गईं चीज़ों का इस्तेमाल करके स्नैक बनाया। वहीं अन्य वीडियो में उन्होंने पत्नी और बच्चों द्वारा भेजे गए LEGO टर्की और शुभकामना कार्ड दिखाए।