अमेरिका में भारतीय मूल के डिफेंस एक्सपर्ट और दक्षिण एशिया नीति सलाहकार ऐश्ले टेलिस को चीन के साथ कथित संबंधों और गोपनीय सरकारी दस्तावेज़ों को अनधिकृत रूप से रखने के आरोप में एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता टेलिस पर सुरक्षित जगहों से गोपनीय दस्तावेज़ों को हटाने और चीनी अधिकारियों से मिलने के आरोपों की भी जांच कर रहे हैं।