भारतीय मूल के कर्मचारी ने बचाई डूबती हुई बच्ची की जान, रोमानिया में मिली मानद नागरिकता
भारतीय मूल के कंस्ट्रक्शन वर्कर विपिन कुमार को रोमानिया के क्रायोवा शहर की मानद नागरिकता दी गई है। दरअसल, उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में एक बर्फीली झील में गिरी 5 साल की बच्ची की जान बचाई थी। विपिन ने बचाव दल के आने तक लगभग 30 मिनट तक बच्ची को पानी की जमी हुई सतह के ऊपर थामे रखा था।