डोमिनिकन रिपब्लिक में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गई भारतीय मूल की 20 वर्षीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है। डोमिनिकन नैशनल इमरजेंसी सिस्टम के मुताबिक, पुंटा काना रिज़ॉर्ट के पास अपने दोस्तों संग घूमने गई सुदीक्षा गुरुवार को लापता हुई थी और उसके दोस्तों ने शाम 4 बजे उसके लापता होने की सूचना दी।