यूके में सितंबर में कुत्ता टहलाते समय 80-वर्षीय भारतीय मूल के शख्स की हत्या करने के मामले में सोमवार को 12 वर्षीय एक लड़की के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का आरोप तय किया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग होने की वजह से लड़की का नाम उजागर नहीं किया गया है। मामले में एक और नाबालिग को अभियुक्त बनाया गया है।