भारतीय मूल के शख्स ने लंदन में चाय पिलाते हुए कह दिया कुछ ऐसा कि हंसी नहीं रोक पाए पीएम मोदी

लंदन में टी कंपनी चलाने वाले भारतीय मूल के अखिल पटेल ने वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पिलाने को लेकर कहा है, "यह मेरे जीवन का...सबसे रोमांचक पल था।" उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पीएम मोदी से कह रहे हैं, "एक चायवाले की तरफ से...दूसरे चायवाले के लिए चाय।" इसपर पीएम मोदी हंस दिए।