हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, ट्रैवल करना भारतीय मिलियनेयर्स का सबसे पसंदीदा शौक है और भारत के धनी लोग ट्रैवल की हॉबी पर सबसे अधिक खर्च करते है और इसके बाद शिक्षा और मनोरंजन का स्थान है। बकौल रिपोर्ट, भारत के धनी लोग स्टॉक (22%), रियल एस्टेट (21%) और सोने (18%) में निवेश करना पसंद करते हैं।