भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच, पाक के साथ होगी अगली भिड़ंत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंका को (डीएलएस सिस्टम) 59 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 47 ओवर में 269-रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका 211 रनों पर सिमट गई। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो (श्रीलंका) में पाकिस्तान के साथ होगा।