एक भारतीय महिला का 3 सेकंड में जर्मनी, नीदरलैंड्स और बेल्जियम की सीमाओं को पार करते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। महिला ने यह वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आचेन (जर्मनी) के पास इन तीनों देशों की सीमा आपस में मिलती हैं। वहीं, यहां पर किसी भी देश का सैन्य बल मौजूद नहीं रहता है।