भारतीय महिला ने UK में खरीदा आलीशान घर, भारत के 'फ्लैट कल्चर' से तुलना कर बताईं अपने घर की खूबियां
नेहा शर्मा नामक महिला ने X पर बताया कि UK शिफ्ट होने के 2 साल बाद उन्होंने 3 बेडरूम का इंडिपेंडेंट घर खरीदा है। बकौल नेहा, उसमें बैकयार्ड, पार्किंग, अच्छे व्यू और किचन के सभी उपकरण मौजूद थे। उन्होंने कहा, "यहां पूरी पारदर्शिता रही...और ब्लैक मनी नहीं मांगी गई...बेंगलुरु में दो लोगों की सैलरी के बावजूद फ्लैट खरीदना मुश्किल था।"