भारतीय रेलवे करने जा रहा है बड़ा बदलाव, ट्रेनों में खत्म होगा RAC टिकट

भारतीय रेलवे RAC को पूरी तरह खत्म करने समेत कई विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इससे पहले संसदीय समिति ने भी इस व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाया था। RAC व्यवस्था में एक बर्थ पर 2 यात्रियों को जगह दी जाती है जबकि दोनों से पूरा किराया लिया जाता है।